Home » आज की ताजा खबर » यूपी का मथुरा वृंदावन हुआ जलमग्न , बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचा यमुना का पानी

यूपी का मथुरा वृंदावन हुआ जलमग्न , बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचा यमुना का पानी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मथुरा : 8 / सितम्बर / 2025 :  यमुना का जलस्तर बढ़ने से मथुरा और वृंदावन में घर डूबते जा रहे हैं। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर पानी पहुंच गया है। वहीं मथुरा के अयोध्या नगर में हुए जलभराव से एक मकान गिर गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने  लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले  मार्ग में भी यमुना का पानी पहुंच गया है। दाऊजी तिराहे तक सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से यहां के दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं मथुरा के लक्ष्मी नगर के अयोध्या नगर में रविवार को बाढ़ का पानी भरने से एक मकान गिर गया। घर में मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि रविवार रात को उनके मकान के चारों ओर पानी भर गया। इसके बाद उनके मकान की दीवार दरकने लगीं और फर्श भी धंसने लगे। फिर थोड़ी देर बाद मकान के पिछले हिस्से की दीवार गिर गई और दोनों कमरे धराशायी हो गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment