Home » बुलंदशहर » श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर, खुर्जा के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन हुआ भगवान श्री कृष्ण का जन्म

श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर, खुर्जा के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन हुआ भगवान श्री कृष्ण का जन्म

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 9 / सितम्बर / 2025 :  श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर, खुर्जा के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन की कथा श्रवण कराते हुए, कथा व्यास आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए, धर्म की स्थापना के लिए, दुष्टों का संघार करने के लिए धरती पर अवतरित होते है। आज की कथा के मुख्य अतिथि पुनीत(विक्की) साहनी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ दीप प्रज्वलन कर , श्री भागवत जी का पूजन किया और महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। भागवत कथा में पधारे हजारों की तादाद में महिला -पुरुष भक्तों ने श्री मद भागवत कथा श्रवण कर प्रभु नाम की मस्ती में आनंद से झूम उठे। मंडल के गणेश गुप्ता, कौशल गुप्ता, विनोद खुराना,योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार लाला जी ,नीलू जी, राजेश गोविल,चारु गुलाठी , राजू रसिक , गगन अरोड़ा , आचार्य जय भगवान शर्मा , गिरीश चंद्र गुप्ता , आदि समर्पित कार्यकर्ताओं ने भागवत कथा में सेवा – सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This