Home » बुलंदशहर » खुर्जा मे एक डेयरी संचालक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म , पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

खुर्जा मे एक डेयरी संचालक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म , पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 9 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा देहात थाना क्षेत्र मे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक डेयरी संचालक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 30 अगस्त की सुबह 8 बजे की है। किशोरी दूध लेने डेयरी पर गई थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसे डेयरी के शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मरवा देगा। परिजनों  ने किशोरी को परेशान देखकर पूछताछ की। तब उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार सोमवार को थाने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। देहात थाना प्रभारी शंशाक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment