Home » बुलंदशहर » खुर्जा में जलभराव से परेशान किसानों ने सिंचाई विभाग और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 खुर्जा में जलभराव से परेशान किसानों ने सिंचाई विभाग और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 9 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा में जलभराव से परेशान किसानों ने सिंचाई विभाग और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इस्लामाबाद, हसनगढ़ और सूफी कॉलोनी के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता से रजवाहे को जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय जेई उनके फोन तक नहीं उठाते हैं। मूसलाधार बारिश के कारण गांव में जलभराव की स्थिति बन गई है। इस्लामाबाद के नाले की लंबे समय से सफाई नहीं होने और भारी बारिश के कारण रजवाहा कट गया है। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग भी की है। एसडीएम ने इस्लामाबाद के नाले की सफाई जल्द कराने और टूटे हुए नाले की मरम्मत का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार अत्री, फरमान अब्बासी,  इस्लाम, आसिफ, फिरोज और सोनू बाबा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment