बुलंदशहर : 9 / सितम्बर / 2025 : बुलन्दशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। अहमदगढ़ निवासी सिपाही अमित ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। पुलिस लाइन में अफरा तफरी मच गयी। विषाक्त पदार्थ के सेवन के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं। तुरंत ही पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक सिपाही के भाई ने बताया कि अमित यूपी पुलिस मे सिपाही पद पर तैनात थे। फ़िलहाल उनकी पोस्टिंग बिजनौर में थी। अमित वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। परिजनों का आरोप है किउत्पीड़न से परेशान होने के कारण ही अमित ने आत्महत्या की है। मृतक अमित के परिजनों ने बिजनौर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। आज अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डोमला में अमित का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जहाँ पर यूपी पुलिस के सिपाहियों के साथ लोगो की भीड़ काफी भारी मात्रा में थी। इस घटना के बाद अमित के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। मृतक अमित के परिवार वाले न्याय की गुहार लगा रहे है। फ़िलहाल बिजनौर पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












