21 / सितम्बर / 2025 : गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार शाम को अनिल दुजाना गैंग के कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर को एनकाउंटर में मार गिराया। बलराम पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। वह व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात था और हाल ही में उसने गाजियाबाद के मदन स्वीट्स और एक लोहे के कारोबारी से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी। बलराम ठाकुर के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की सूची में वांछित था।एनकाउंटर वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास पर हुआ, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में बलराम ठाकुर घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने इस एनकाउंटर को अंजाम दिया। बलराम ठाकुर का आतंक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में था और वह अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य था। बलराम ठाकुर की कहानी काफी दिलचस्प है। वह एमए तक पढ़ा-लिखा था, लेकिन अपनी बहन की पिटाई के बाद उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसकी बहन को उसके साले ने पीटा था, जिससे बलराम इतना आहत हुआ कि उसने अपने साले पर जानलेवा हमला कर दिया और जेल गया। जेल में उसकी मुलाकात अनिल दुजाना से हुई और वह अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया।

.
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












