Home » मनोरंजन » बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी श्रुति के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी

बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी श्रुति के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 26 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलाधिकारी श्रुति के आदेश पर अनूपशहर रोड स्थित एक अवैध सोनपापड़ी फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान बिना फूड लाइसेंस के सोनपापड़ी बनाकर पैकिंग की जा रही थी। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री में वनस्पति तेल, रिफाइंड और रंगीन पोहे का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पैकिंग पर बटर, ड्राई फ्रूट्स और देशी घी जैसे लोकलुभावने स्लोगन लिखे थे। 400 ग्राम के 1900 डिब्बे और 800 ग्राम के 1200 डिब्बे सोनपापड़ी बरामद करीब ₹1.5 लाख का माल जब्त 1500 किलो मैदा, 1500 किलो चीनी और 600 किलो वनस्पति बराम 1200 लीटर रिफाइंड पामोलीन ऑयल और 100 किलो ग्लूकोज भी बरामद हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।  फैक्ट्री मालिक सचिन जैन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी और नकली सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This