Home » बुलंदशहर » खुर्जा में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई रेलवे कर्मी की मौत

खुर्जा में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई रेलवे कर्मी की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 17 / अक्टूबर / 2025 :  खुर्जा जंक्शन के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर पैदल रेलवे लाइन पार करते समय एक रेलवे विद्युत कर्मी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस जनपद के गांव रामपुर निवासी 28 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। वह रेलवे में विद्युत कर्मी के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार देर शाम अजय लोको कॉलोनी में बने रेलवे क्वार्टर में काम करने जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। खुर्जा जंक्शन जीआरपी प्रभारी विपिन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment