Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर पुलिस ने ज्वैलरी शॉप से नैकलेस चोरी करने वाली महिलाओ को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस ने ज्वैलरी शॉप से नैकलेस चोरी करने वाली महिलाओ को किया गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 17 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर पुलिस ने नामी ज्वैलरी शॉप से नैकलेस चोरी करने वाले एक दंपति को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पूनम और कमलेश के रूप में हुई है, जो गुजरात के निवासी हैं। यह शातिर दंपति गहने देखने के बहाने बड़ी और नामी दुकानों में घुसते थे और स्टाफ की नजर हटते ही पल भर में लाखों रुपये के गहने चोरी कर लेते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गुजरात में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और उन्होंने मुंबई, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है। हाल ही में बुलंदशहर में भी इन्होंने एक घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जयपुर से गिरफ्तार किया है और दोनों को जेल भेज दिया गया है।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This