बुलंदशहर : 17 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र के अरनिया मंसूरपुर गांव निवासी बीएसएफ हवलदार सुधीर कुमार शर्मा का श्रीनगर में बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 44 वर्ष के थे और 2004 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। करीब 10 दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसमें उन्हें पीलिया बताया गया था। श्रीनगर में स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें फरीदाबाद के मारेंगो एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुधीर कुमार शर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












