बुलंदशहर : 17 / अक्टूबर / 2025 : खुर्जा में एक युवती को घर से बाहर खींचकर पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वायरल वीडियो खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डा के पास का बताया जा रहा है। फुटेज में कुछ महिलाएं एक युवती को उसके घर के दरवाजे से बाहर खींचती और फिर सड़क पर गिराकर पीटती हुई दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई थी। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते पड़ोसी महिलाओं ने युवती पर हमला किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी महिलाओं के बीच पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है । पुलिस अधिकारी जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












