Home » आज की ताजा खबर » गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, नई कैबिनेट कल लेगी शपथ

गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, नई कैबिनेट कल लेगी शपथ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

16 / अक्टूबर / 2025 :   गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कल गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट का शपथ समारोह होगा। यह फैसला भाजपा आलाकमान के निर्देश पर लिया गया है।बता दे कि , नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11:30 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा। बताया जा रहा कि 8 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जिनमें कांग्रेस से आए नेताओं को भी मौका मिल सकता है। और 8 से 10 पुराने मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जिनमें पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चूभाई खाबर, मुकेश पटेल, भीखूसिंह परमार और कुंवरजी हलपति शामिल हैं। बता दे कि  नई कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार नए चेहरों में कांग्रेस से आए अर्जुन मोढवाड़िया, अल्पेश ठाकोर, सीजे चावड़ा और हार्दिक पटेल को मौका मिल सकता है। बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी समारोह में उपस्थित रहेंगे और विधायक दल की बैठक में नए मंत्रियों के नाम पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, जिन राज्य मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है, उनमें मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, पंचायत मंत्री बच्चूभाई खाबर, वन एवं पर्यावरण मंत्री मुकेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भीखूसिंह परमार और आदिवासी विकास मंत्री कुंवरजी हलपति शामिल हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment