बुलंदशहर : 16 / अक्टूबर / 2025 : आज महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, खुर्जा ( प्रथम परिसर) में विज्ञान एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन बड़ी धूम-धाम से किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारीगणों द्वारा माँ शारदा की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार बंसल जी (एड०), उपाध्यक्ष श्री अंकुर अग्रवाल जी, प्रबन्धक श्री कपिल अग्रवाल जी, उपप्रबन्धक श्री सचिन बंसल जी, कोषाध्यक्ष डॉ. वकुल तायल जी उपस्थित रहे। इस प्रदर्शनी में कक्षा 06 से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभानुसार वॉटर प्योरिफिकेशन, सोलर एक्लिक्स, सीरीज एण्ड पैरेलल कॉम्बीनेशन सर्किट, कार्बन प्योरी फायर, पाचन तंत्र, रूधिर परिसंचरण तंत्र, श्वसन तंत्र एवं तंत्रिका तंत्र जैसे बहुउपयोगी माडल्स बनाकर दर्शकों एवं अभिभावकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र मित्तल जी ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं का गहराई से मूल्यांकन किया। विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री कपिल अग्रवाल जी ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए अदभुत एवं जीवनोपयोगी मॉडल्स के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डॉ० अब्दुल कलाम, कल्पना चावला, डा० एम०एस० स्वामीनाथन जी के आदर्शों पर चलने का मार्ग सुझाया। इस प्रदर्शनी को विज्ञान वर्ग के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं मिस गार्गी वत्स, मुस्कान वर्मा, आकांक्षा तायल, जाग्रती रावत, इंदु तोमर, श्रीमति शिवा दीक्षित, ऋतु सिंह, सीमा सिंह, श्री कौशल शर्मा, रजत वाष्र्णेय एवं हरीशंकर शर्मा आदि के दिशा निर्देशों में संचालित किया गया। ऐक्टिविटी इंचार्ज श्रीमति कंचन गोयल का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर एस०एम० जे०ई०सी० इण्टर कॉलिज, खुर्जा से आए हुए निर्णायक मंडल में विज्ञान शिक्षक श्री अमित कुमार शर्मा, श्री विपिन गिरि एवं श्री योगेश शर्मा जी ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये मॉडल्स का बड़ी बारीकी से अवलोकन किया। एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र मित्तल जी व महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, खुर्जा (द्वितीय परिसर) की मुख्य अध्यापिका श्रीमति दीप्ती अग्रवाल जी ने इस पुनीत अवसर पर उपस्थित सभी अतिथिगणों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी के द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की भूरि-भूरि प्रसंशा की गई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












