Home » बुलंदशहर » सिकंद्राबाद में दादरी गेट पुलिस चौकी में घुसी तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस , महिला की मौत

सिकंद्राबाद में दादरी गेट पुलिस चौकी में घुसी तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस , महिला की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / नवंबर / 2025 :  बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक अनियंत्रित रोडवेज बस पुलिस चौकी में घुस गई और सड़क किनारे बैठकर समान बेच रही एक महिला की मौत हो गई। हादसे में बस चालक को अचानक चक्कर आने के कारण अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। चालक फरार हो गया है, जबकि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बुलंदशहर से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। तभी चालक को अचानक चक्कर आ गया, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सीधे चौकी की दीवार से जा टकराई। जिस दीवार से बस टकराई, उसके पास रोजाना कई लोग बस का इंतजार करते हैं और कुछ स्थानीय लोग अपना ठेला लगाकर सामान बेचते हैं। हादसे के समय भी वहां भीड़ मौजूद थी। बस की चपेट में आने से इंदिरा नामक महिला की मौत हो गई, जो वहां सामान बेच रही थीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment