Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में अवैध रूप से आम, शीशम, नीम के पेड़ों का कटान करने वाले माफियाओ पर वन क्षेत्राधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई

बुलंदशहर में अवैध रूप से आम, शीशम, नीम के पेड़ों का कटान करने वाले माफियाओ पर वन क्षेत्राधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / नवंबर / 2025 :  बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से आम ,शीशम, नीम के पेड़ों का कटान करने वाले माफियाओ पर वन क्षेत्राधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमे बताया गया है कि वन माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर रात्रि में बिना परमिशन के आम शीशम नीम के पेड़ काट रहे थे। वन क्षेत्त्राधिकारी ने मौके पर पहुंच कर अवैध रूप से काटे जा रहे लगभग 15 पेड़ों को पकड़ लिया है। वन माफिया ठेकेदार और लेबर ट्रैक्टर ट्राली में लदे आम शीशम नीम के पेड़ को छोड़कर मौके फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली मै लदे हुए आम के पेड़ों सहित करीब तीन ट्रॉली माल को पकड़कर सीज कर दिया है। अवैध रूप से काटे गए आम शीशम नीम के पेड़ों की कीमत लगभग लाखो रूपये बताई जा रही है। वन क्षेत्त्राधिकारी की कार्रवाई से वन माफियाओ में हड़कंप मच गया है। वन क्षेत्राधिकारी की कार्रवाई के दौरान वन दरोगा सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। वन विभाग के अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया है कि छतारी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से आम,शीशम, नीम के पेड़ काटे जा रहे थे। जिसमे वन विभाग कि टीम ने मोके पर पहुंचकर 15 पेड़ो को पकड़ लिया है। आगे की करवाई की जा रही है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment