यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप कांड पर दिया जबाब , नहीं हुई एक भी मौत

उत्तर प्रदेश : 22 / दिसंबर / 2025 :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कफ सिरप कांड पर जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है, और आरोपियों पर बुलडोजर चलने पर चिल्लाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए और जांच होने देनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि कफ सिरप का उत्पादन मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में होता है, और उत्तर प्रदेश में इसकी तस्करी पर रोक लगाई गई है। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि कफ सिरप माफिया के साथ उनके संबंध हैं। अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह खेल पुराना हो गया है और हुक्मरान कोई नई बात बताएं। उन्होंने कहा कि कफ सिरप कांड में शामिल लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment