Home » बुलंदशहर » खुर्जा: घर में पशु कटान करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

खुर्जा: घर में पशु कटान करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

घर में पशु कटान करने पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। साथ ही फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ला कोट स्थित घर में रविवार को अवैध रूप से पशु कटान करने की सूचना पुलिस टीम को मिली। जिस पर बुर्ज उस्मान चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह के साथ पुलिस टीम वहां सुबह के समय पहुंच गई। टीम द्वारा पाया गया कि दो पशु को अवैध रूप से घर में काटा गया है। मौके से पुलिस को करीब 120 किलो पशु अवशेष बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहल्ला कोट निवासी शाहिद को मौके से पकड़ा गया है, जबकि दो आरोपि फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी खुर्जा ने बताया की क्षेत्र में अवैध रूप से पशु कटान नहीं होने दिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment