Home » बुलंदशहर » खुर्जा अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

खुर्जा अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा हाईवे 34 पर शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नगर क्षेत्र के धमरावली गांव निवासी सुनील खुर्जा में बाइक रिपेयरिंग का कार्य करता था। शनिवार की देर शाम वह खुर्जा से अपने गांव धमरावली जा रहा था। तभी हाईवे 34 पर अगवाल फाटक के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment