Home » बुलंदशहर » श्री दिगंबर जैन स्वर्ण रथयात्रा महामहोत्सव बड़े धूम धाम से निकाली गई

श्री दिगंबर जैन स्वर्ण रथयात्रा महामहोत्सव बड़े धूम धाम से निकाली गई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

यात्रा बिंदा वाला चौक स्थित जैन मंदिर से शुरू होकर नगर क्षेत्र में निकली, पुलिस प्रशासन के अधिकारी यात्रा के दौरान मौजूद रहे, सर्व समाज के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

खुर्जा। जनपद बुलंदशहर में श्री दिगंबर जैन स्वर्ण रथ यात्रा महा उत्सव के तहत महा रथयात्रा निकाली गई। इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने नगर में फूल मालाओं से विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे।

जनपद बुलंदशहर स्थित खुर्जा नगर क्षेत्र में सोमवार को जैन स्वर्ण रथयात्रा महामहोत्सव के तहत रथ यात्रा निकाली गई। मोहल्ला बिंदा वाला चौक स्थित जैन मंदिर से यात्रा शुभारंभ की गई इस दौरान जैन समाज के लोग भजन कीर्तन करते हुए यात्रा में मौजूद रहे। यात्रा बिंदा वाला चौक से शुरू होकर कबाड़ी बाजार एरिया, गांधी रोड, नवलती रोड, सिटी स्टेशन होते हुए जैन मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। रथ यात्रा का सर्वसमाज के लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के अधिकारी यात्रा संग मौजूद रहे। देर शाम रथ यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होने की संभावना है। यात्रा के दौरान अधिवक्ता आकाश जैन ,रोहित जैन,किशन जैन, चिराग जैन, गोपाल जैन, रूपेश जैन, पवन जैन, प्रवीण, पंकज जैन समेत समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न झांकियां भी निकाली गईं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This