Home » बुलंदशहर » खुर्जा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीनिवास रामानुजन की जयंती

खुर्जा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीनिवास रामानुजन की जयंती

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती “राष्ट्रीय गणित दिवस” के रूप में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री राजकुमार वर्मा जी, गणित प्रवक्ता एवं कार्यक्रम मुख्यवक्ता श्री राहुल चौधरी जी एवं कार्यक्रम संयोजक श्री रवि कुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं गणित प्रवक्ता श्री राहुल चौधरी जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से जुड़ी कई पुरानी और प्रेरक बातों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद रामानुजन ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को गणित के प्रति भय त्याग कर उसमें रुचि जगाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य श्री राजकुमार वर्मा जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रामानुजन जैसे महान व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में गणित विषय में विशेष रुचि दिखाने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया गया

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This