Home » बुलंदशहर » खुर्जा में भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर कार्यशाला का आयोजन

खुर्जा में भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर कार्यशाला का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा :  22 / दिसंबर / 2025 :  चौ. हरचंद सिंह महाविद्यालय में सोमवार को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्वान वक्ताओं ने संस्कृति और सभ्यता के महत्व आवश्यकता और वर्तमान स्वरूप पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के सभागार में बीबीए विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ कालेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्राध्यापक डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। पांच हजार वर्ष पूर्व शुरू हुई सभ्यता का स्वरूप आज भी देश दुनिया के कोने-कोने में विद्यमान है। डॉ.शर्मा ने सभ्यता और संस्कृति के पतन के कारणों का उल्लेख करते हुए छात्रों को बताया कि धर्म के साथ-साथ अपने पूर्वजों से मिली संस्कृति और प्राचीन सभ्यता का अनुसरण विद्यार्थियों को करना चाहिए। कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा ने इस अवसर पर कहा की सभ्यता और संस्कृति के अनुपालन से मनुष्य में नैतिक मूल्यों का उदय होता है। व्यक्तित्व के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए परंपरागत मूल्यों और संस्कृति का ज्ञान और उसका अनुपालन सभी विद्यार्थियों को करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दिव्या रावत ने किया। इस अवसर पर गौरव गौड़, नरेश कुमार सिंह, अजय कुमार शर्मा, विवेक सक्सेना, पूजा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment