मेरठ : 25 / दिसंबर / 2025 : मेरठ के एक कॉलेज में एक लड़की ने अपने प्रेमी पर कमेंट करने वाली दूसरी लड़की को बेल्ट से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की को दूसरी लड़की को पीटते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कॉलेज के मेन गेट के पास एक छात्रा बेल्ट से दूसरी छात्रा की पिटाई कर रही है। उसने पांच बार बेल्ट मारी। छात्रा खुद को बचाने के लिए भाग रही है, तो दूसरी छात्रा पीछा कर उसे पीट रही है। इस दौरान एक छात्र बीच बचाव करता दिख रहा है। मौके पर खड़े अन्य छात्र-छात्राएं घटनाक्रम को देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। सुरक्षाकर्मी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। और इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों लड़कियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। लड़की को पीटने वाली लड़की का कहना है कि उसने अपने प्रेमी पर कमेंट करने वाली लड़की को पीटा है, जबकि दूसरी लड़की का कहना है कि उसने कुछ नहीं कहा था।

![]()
