Home » राष्ट्रीय » अदानी गैस की सुबह 6 बजे से आपूर्ति ठप , लोग चाय को भी तरसे

अदानी गैस की सुबह 6 बजे से आपूर्ति ठप , लोग चाय को भी तरसे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 25 / दिसंबर / 2025 :  खुर्जा क्षेत्र में अदानी गैस की आपूर्ति आज सुबह 6 बजे से बंद हो गयी है। जिसके कारण घरो में खाना बनाने में समस्या का सामना करना पड़ा। स्कूल को जाने वाले बच्चो के लिए खाना तक नहीं बना। अदानी गैस कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि यह समस्या कल शुक्रवार तक बनी रहेगी। लाइन में फॉल्ट होने के कारण दुर्घटना से बचने के लिए आपूर्ति को बंद कर दिया गया है जो कल सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी। नगला शेखू निवासी सौरभ शर्मा ने बताया कि गैस कि आपूर्ति न होने के कारण बच्चो के लिए नास्ता तक तैयार कर पाए न ही बड़ो के लिए चाय कि व्यवस्था न हो पाई। ग्राहकों की शिकायतें अडानी गैस हेल्पलाइन पर फोन करने पर ग्राहकों को कभी 10 बजे तक, कभी 2 बजे तक या अगले दिन बहाल होने का आश्वासन मिल रहा है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं। इससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। अडानी गैस की वेबसाइट पर 24×7 सप्लाई का दावा किया गया है, लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। प्रभावित क्षेत्र नगला शेखू, वाजिदपुर,नेमताबाद ,
मीरपुर खुर्जा सहित बुलंदशहर के ग्रामीण और शहरी इलाके।मुख्य रूप से घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) प्रभावित।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment