Home » बुलंदशहर » पूर्व सांसद संजीव बालियान का जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान

पूर्व सांसद संजीव बालियान का जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान 

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा के गांव मदनपुर में किसान यूनियन के प्रोग्राम में पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद संजीव बालियान का जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान –  किसी भी हिन्दू या मुस्लिम को दो से अधिक बच्चे नहीं करने चाहिए , कोई भी जाती हो कोई धर्म हो मैं जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में हूं। 

बुलन्दशहर  : 25 / दिसंबर / 2025 :  बुलंदशहर के खुर्जा के गांव मदनपुर में किसान यूनियन के प्रोग्राम में पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद संजीव बालियान ने जनसंख्या को लेकर बड़ा बयान दिया । ना तो हिंदू को दो से अधिक बच्चे करने चाहिए और ना ही मुसलमान को दो से ज्यादा बच्चे करना चाहिए, कोई भी जाती हो कोई धर्म हो मैं जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में हूं।  पिछले 12 साल से मैं इस बात को लेकर हमेशा आवाज उठा रहा हूं। इस देश में अगर सबसे बड़ी आवश्यकता है तो वह जनसंख्या नियंत्रण कानून बिल लाने की। देश को अगर बचाना है तो जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त कानून लाना चाहिए दो से अधिक ज्यादा बच्चे किसी को पैदा करने का अधिकार नहीं होना चाहिए इस देश में 80 करोड लोगों को सरकार खाना देती है और फिर आठ –आठ और 10 बच्चे अगर किया जाए तो यह उचित नहीं है मेरे विचार से जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लाना चाहिए। विदेश में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान पर बोले वह ऐसी बात कह रहे हैं यह इस बात का प्रतीक है की स्वच्छ लोकतंत्र हिंदुस्तान में अभी जिंदा है अगर ऐसा लोकतंत्र नहीं होता तो राहुल गांधी विदेश में ऐसी बात नहीं बोल पाते घर की बात घर में रखें घर में तो वह लड़ नहीं पा रहे हैं विदेश में जाकर इस तरह की बातें करना उचित नहीं है।अखिलेश के द्वारा दिए गए डबल इंजन की सरकार पर दिए गए बयान पर बोले यह घर की बात है हम घर की बात घर में सुलझा लेंगे कोई ऐसी बात नहीं है अखिलेश को प्रदेश की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए। बांग्लादेश हिंसा को लेकर मैं काफी दुखी हूं 24% से मात्र 6 से 7% हिंदू वहां रह गए हैं और एक हिंदुस्तान है यहां लगातार संख्या बढ़ रही है आप अंतर समझ सकते हैं भारत सरकार को सख्त और कड़े कदम उठाने चाहिए।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This