Home » बुलंदशहर » खुर्जा में कार के साथ मथुरा निवासी जगराम गिरफ्तार , OLX पर कार बेचने के नाम पर ठगी

खुर्जा में कार के साथ मथुरा निवासी जगराम गिरफ्तार , OLX पर कार बेचने के नाम पर ठगी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 15 / जनवरी / 2026 : बुलंदशहर में एक शातिर ठग ने OLX पर कार बेचने के लिए डाले गए विज्ञापन के माध्यम से एक व्यक्ति को ठगा। आरोपी टेस्ट ड्राइव के बहाने स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम जगराम है और वह मथुरा का रहने वाला है। आरोपी को कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 4 जनवरी को OLX पर कार की फोटो देखकर फोन पर कार खरीदने की बात की थी। खुर्जा में डील के दौरान टेस्ट ड्राइव के नाम पर कार लेकर फरार हो गया था। आरोपी का CCTV फुटेज वायरल हुआ था, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment