Home » बुलंदशहर » खुर्जा में अवैध कॉलोनी पर फिर गर्जा प्राधिकरण का पीला पंजा

खुर्जा में अवैध कॉलोनी पर फिर गर्जा प्राधिकरण का पीला पंजा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 22 / जनवरी / 2026 :  बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनी पर की जा रही कार्रवाई अनवरत जारी है जिसके चलते आज खुर्जा में 5 अवैध कॉलोनीयों का ध्वस्तीकरण करते हुए बुलंदशहर – खुर्जा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह दिखाया कि यदि मानचित्र स्वीकृत न कराया और नियमों का पालन न करने पर यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी बताया जा रहा है कि अवैध कॉलोनीयों के निर्माण की शिकायत स्थानीय किसी नेता ने उच्च स्तर पर की थी इसके बाद विभाग ने यह कार्यवाही सुनिश्चित की। नेता द्वारा शिकायत किया जाना कहीं तक उचित है क्योंकि यह मामला उनके क्षेत्र में है और यह भी बताया जा रहा है कि जो भी लोग अवैध कॉलोनीयों के निर्माण में लगे हुए हैं या अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं वह लोग केवल लोगों को लुभावना और लालच देकर मोटे पैसे कमा रहे हैं अवैध रूप से भूमि पर की जा रही यह प्लाटिंग आखिर स्वीकृत क्यों नहीं कराई जाती, लोगों को प्लॉट देते समय यह कहा जाता है कि फाइल पड़ी हुई है और जल्दी ही स्वीकृति मिल जाएगी आप लोगों को कोई समस्या नहीं होगी आखिर कब तक ऐसा चलता रहेगा। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए लोगों को भी सतर्कता के साथ अपना धन व्यय करने की बात कहते हुए कहा कि बिना स्वीकृति वाली कॉलोनी में प्लॉट ना खरीदे। इस कार्यवाही से अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment