कानपुर : 23 / जनवरी / 2026 : कानपुर में पुलिस ने नशे की होम डिलीवरी करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1420 ग्राम गांजा, 115 ग्राम चरस, 20 ग्राम नशीला भूरा पदार्थ, दो डिजिटल तराजू, स्कॉर्पियो और ऑटो बरामद हुए हैं। आरोपी भारत सरकार लिखी स्कॉर्पियो और ऑटो से नशे की होम डिलीवरी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजबहादुर सोनकर, उसकी पत्नी आशा और भीम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी दंपती ने बताया कि वह लोग 7 लाख रुपये में पुरानी स्कॉर्पियो खरीदकर उस पर भारत सरकार का स्टीकर लगाकर पुलिस की चेकिंग से बचते थे। आरोपी मोबाइल फोन को कंट्रोल रूम की तरह इस्तेमाल करते थे और ग्राहकों से मोबाइल पर सौदा तय कर ऑटो और स्कॉर्पियो के जरिए नशे की होम डिलीवरी करते थे। डीसीपी ने बताया कि तस्करों को पकड़ने वाली नौबस्ता कार्यवाहक इंस्पेक्टर नदीम अहमद सिद्दीकी और उनकी टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












