Home » उत्तर प्रदेश » भाई-बहन का रिश्ता प्रेम की डोर में बंधा , दोनों ने एक ही रस्सी पर लटककर की आत्महत्या

भाई-बहन का रिश्ता प्रेम की डोर में बंधा , दोनों ने एक ही रस्सी पर लटककर की आत्महत्या

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ललितपुर : 23 / जनवरी / 2026 :  ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के एक गांव में महुआ के पेड़ पर प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहां एक भाई-बहन का रिश्ता प्रेम की डोर में बंध गया और दोनों ने एक ही रस्सी पर लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों 19 जनवरी की रात से लापता थे और उनके परिवार वालों ने उनके मिलने पर रोक लगा रखी थी। पुलिस के अनुसार, दोनों का प्रेम प्रसंग था और परिवार वालों की रोक के कारण उन्होंने यह कदम उठाया युवक के छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई का रिश्ते की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से मोबाइल फोन पर बातचीत करते थे और चोरी छिपे मिलते रहते थे। करीब एक साल पहले जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके मिलने पर रोक लगा दी गई। जून 2025 में दोनों घर से भाग गए थे। दोनों को ललितपुर से पकड़ गया था। लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में वह तीन माह तक जेल में रहा था और जमानत पर बाहर आया था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment