Home » बुलंदशहर » खुर्जा में कार को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर , एक व्यक्ति की मौत , तीन घायल

खुर्जा में कार को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर , एक व्यक्ति की मौत , तीन घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / जनवरी / 2026 :  अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर खुर्जा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्वजन ने मौके पर हंगामा किया और हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रवीन सोलंकी अपने साथियों नेमपाल, जितेंद्र और नीरज के साथ देर रात बुलंदशहर से खुर्जा आ रहे थे। अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर मामन कला गांव के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment