Home » बुलंदशहर » खुर्जा में मिले गौवंश के अवशेष , हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर किया हंगामा

खुर्जा में मिले गौवंश के अवशेष , हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर किया हंगामा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बुलंदशहर  : 24 / जनवरी / 2026 :  खुर्जा मुरारी नगर स्थित कबूतर पैंठ वाले नाले में भारी मात्रा में गौवंश के अवशेष मिलने की सूचना प्राप्त हुई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। ​जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ताओं को नाले में करीब सात से आठ प्लास्टिक के कट्टों के पड़े होने की सूचना मिली थी। जब इन कट्टों को खोलकर देखा गया, तो उनमें भारी मात्रा में गौवंश के अवशेष बरामद हुए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह क्षेत्र के माहौल को खराब करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने की एक सुनियोजित साजिश है। ​हिंदूवादी संगठनों का आक्रोश ​मौके पर पहुंचे।

 

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता हरिओम राघव ने कहा ​”हमें सूचना मिली थी कि गंदे नाले में गौकशी के अवशेषों से भरे कट्टे पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर दो नंदी महाराज और एक गौ माता के अवशेष मिले। यह हमारी आस्था के साथ जानबूझकर खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारी मांग है कि जो भी इसमें संलिप्त हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे । सूचना मिलते ही सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उग्र कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ​जेसीबी की मदद से अवशेषों को गड्ढे में दबवाया। ​अवशेषों के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा।


​मामले पर जानकारी देते हुए सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया खुर्जा नगर के एक नाले में कुछ कट्टों में पशुओं के अवशेष मिले हैं। हमने मौके से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए लैब भेज दिए हैं। इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। ​फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment