लखनऊ : 5 / फरवरी / 2026 : राजधानी लखनऊ के बाजारखाला में चीनी मांझे में फंसकर एक युवक की मौत के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने सख्त निर्णय लिया है। चाइनीज मांझे से होने वाली मौतों को अब हत्या माना जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को छापेमारी के आदेश दिए हैं। कल लखनऊ में एक युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सीएम योगी ने यह फैसला लिया है।
पुलिस और प्रशासन की टीमें अब चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए सक्रिय हो गई हैं। सीएम योगी ने कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली मौतों को गंभीर अपराध माना जाएगा और दोषियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज होगा।
मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और लखनऊ शहर में पतंग की कई दुकानों पर छापेमारी की है। शहर के हैदरगंज और मोतीझील इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है। मोतीझील इलाके में डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह विक्रम और बाजारखाला थाना पुलिस ने छापेमारी की।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












