खुर्जा : 13 / फरवरी / 2026 : खुर्जा के चौ. हरचंद सिंह विद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय खेल उत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राम ग्रुप आफ कॉलेजेज मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ. एस.सी.कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी हैं। इसीलिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। खेल के मैदान पर यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। शिक्षक डॉ. भूदत्त शर्मा, खुर्जा नगर पालिका चेयरमैन अंजना ओम सिंघल ने खेल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। खेल कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि खेल उत्सव के पहले दिन दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में अंशु ने प्रथम हर्षिता ने द्वितीय और दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक छात्रा वर्ग में उपासना ने प्रथम,राधा ने द्वितीय और कौशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक छात्र वर्ग में सिद्धार्थ ने प्रथम, यश चौधरी ने द्वितीय और योगेंद्र ने तृतीय प्राप्त किया। 400 मीटर छात्र वर्ग में गोलू ने प्रथम, पुनीत द्वितीय और तृतीय स्थान किरणपाल ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतीश शर्मा ने किया। निदेशक डॉ. एन.के.शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर अजय राघव, गौरव गौड़, अजय शर्मा, प्रीति तंवर, वंदना रानी, मधु चौधरी, पूजा चौधरी, दिव्या रावत, डॉ. नरेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












