खुर्जा : 14 / फरवरी / 2026 : खुर्जा के चौ. हरचंद सिंह महाविद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय खेल उत्सव का समापन हुआ। खेल उत्सव में छात्र वर्ग में बीए के गोलू कुमार और बीसीए की अंशु कुमारी छात्र चैंपियन रहे। वही डिपार्मेंट ट्रॉफी पर बीसीए ने बाजी मारी। खेल उत्सव के दूसरे दिन ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। शनिवार को 100 मी दौड़ प्रतियोगिता छात्र वर्ग में गोलू ने प्रथम पुनीत ने द्वितीय और करणपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं छात्रा वर्ग में अंशु ने प्रथम खुशबू ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में छात्रा वर्ग में हर्षिता ने प्रथम मोनिका ने द्वितीय पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में गोलू ने प्रथम अमन ने द्वितीय और किरणपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में दामिनी ने प्रथम पल्लवी ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में पुनीत ने प्रथम गोलू ने द्वितीय और आरिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में छात्र वर्ग में हिमांशु में प्रथम राजकुमार ने द्वितीय और आफताब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

छात्रा वर्ग में भावना ने प्रथम उपासना ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में गोलू ने प्रथम पुनीत ने द्वितीय और लविश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में अंशु ने प्रथम खुशबू ने द्वितीय और भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में अंशु में प्रथम हर्षिता ने द्वितीय और दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में गोलू ने प्रथम पुनीत ने द्वितीय और किरणपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी छात्र वर्ग के फाइनल में छात्र वर्ग में सभी विजेता प्रतिभागियों को कॉलेज के निदेशक डॉ. एन.के. शर्मा, नाहर सिंह सरोज तोमर, प्रिंस शर्मा, सचिन शर्मा, गुणेश भारद्वाज आदि अतिथियों ने मेडल और ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर खेल प्रभारी डॉ.अश्वनी सिंह डॉ. सतीश शर्मा,पुनीत सोलंकी, मनीष भारद्वाज, कपिल सैनी, विवेक सक्सेना, डॉ.विनोद भारद्वाज, नरेश सिंह। मोहित त्यागी, रितु बंसल उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












