Home » बुलंदशहर » मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाला शातिर दबोचा, नगदी बरामद

मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाला शातिर दबोचा, नगदी बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 18 / फरवरी / 2026 : बुलन्दशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्जा नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नागेश्वर महादेव मंदिर का जाल तोड़कर दानपात्र चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लाल रंग का दानपात्र और उसमें मौजूद 8,629 रुपये बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, बुधवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुर्जा जंक्शन रेलवे फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर अभियुक्त सुभाष (पुत्र दुर्जन सिंह), निवासी ग्राम बरहैती, थाना क्वार्सी (अलीगढ़) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त ने बीते 16/17 फरवरी की मध्यरात्रि को खुर्जा नगर क्षेत्र स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर का जाल काटकर दानपात्र चोरी किया था। इस संबंध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 122/2026, धारा 305(D) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत था। तलाशी के दौरान पुलिस ने चोरी गया दानपात्र और पूरी नगदी बरामद कर ली है। पुलिस ने कागजी कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment