Home » बुलंदशहर » अरनिया पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अरनिया पुलिस ने 5 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा :  18 / फरवरी / 2026 :   खुर्जा तहसील के अंतर्गत बुधवार को अरनिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से इन वारंटियों को दबोचा है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त काफी समय से कानूनी प्रक्रिया से बच रहे थे और कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ वारंट जारी किए गए थे। ​गिरफ्तार अभियुक्तों में जीतू उर्फ जितेन्द्र व गोपाल (पुत्रगण रामेश्वर) निवासी खुरियावली , ​बाबू पुत्र तुलसी निवासी ग्राम जावल, दारा सिंह उर्फ देवेन्द्र सिंह पुत्र इन्द्रजीत निवासी ग्राम सुरजावाली शामिल है। सूखा उर्फ सुरेन्द्र पुत्र इन्द्रवीर सिंह निवासी ग्राम सुरजावाली गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संदीप कुमार के साथ उपनिरीक्षक सचिन कुमार, राजेश कुमार, सोवरन सिंह, अरुण कुमार और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This