गोरखपुर मंडल प्रभारी सुनील पाठक
उत्तर प्रदेश : 18 / फरवरी / 2026 : कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र कंपियरगंज के कांग्रेस जनों द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं संचार मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर 91वा जन्मदिन मनाया गया । इस अवसर पर हजारीलाल जैसवाल ने उनकी राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता से कांग्रेस पार्टी के संगठन में उच्च पदों पर रहकर अपने कर्म एवं परिश्रम के बल पर कई बार विधायक चुने गए तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राजस्व एवं आबकारी एवं सिंचाई उद्योग एवं परिवहन विभाग के कई वर्षों तक मंत्री रहे । इस अवसर पर हरिश्चंद्र अग्रहरि ने कहा कि वह 23 सितंबर 1985 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर रहकर पूर्वांचल तथा पूरे उत्तर प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास किया एवं कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया । अभी मुख्यमंत्री पद पर रहकर गरीबों से प्रेम रखते थे तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं से असीम स्नेह रखते थे । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाद उन्हें 23 जून 1988 को संचार मंत्री भारत सरकार बनाया गया। संचार मंत्री के पद पर रहकर दूर संचार के क्षेत्र में पूरे देश में अत्यधिक रूप से संचार प्रणाली का विस्तार कराया जो आज कंप्यूटर मोबाइल एवं इंटरनेट के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर सैयद जमाल अहमद, आईसीसी हजारीलाल जैसवाल, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरिश्चंद्र अग्रहरि , अध्यक्ष जिला कांग्रेस सेवादल अनवर अली, इंद्र भूषण शुक्ला व संतोष शुक्ला, सचिव जिला कांग्रेस कमेटी विष्णु प्रताप सिंह , संतोष प्रताप सिंह, राजकुमार पासवान जितेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश उपाध्याय महेश यादव , अमरनाथ यादव , महेश भारती , शैलेश यादव , राकेश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












