Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का किला गाँव में भव्य शुभारंभ

एकेपी डिग्री कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का किला गाँव में भव्य शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा :  18 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा के एकेपी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को ग्राम किला में भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह, प्राचार्या प्रो. डिंपल विज और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ​ ​उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने कहा कि एक शिक्षित बेटी केवल अपना भविष्य ही नहीं संवारती, बल्कि वह दो परिवारों का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं का आह्वान किया कि वे अनुशासन में रहकर सेवा कार्यों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाए।

​प्राचार्या प्रो. डिंपल विज ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस शिविर का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना और उनकी समस्याओं में उनका सारथी बनना है। उन्होंने छात्राओं को गांव की महिलाओं की कौशल विकास की इच्छाओं को पूरा करने में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। ​सर्वेक्षण रिपोर्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ ​शिविर के प्रथम दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता सिंह ने किला गांव की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर एक विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

इस रिपोर्ट में गांव की महिलाओं के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था व महिला पेंशन और महिला मतदाताओं की वर्तमान स्थिति के आंकड़े साझा किए गए। ​इससे पूर्व, स्वयंसेविकाओं और गांव की बच्चियों ने ‘लक्ष्य गीत’ के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया। छात्राओं ने लघु नाटिका और गीतों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया, जिसे उपस्थित ग्रामीणों ने खूब सराहा। सात दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन मुख्य विषय रहेंगे। प्रतिदिन विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ​इस अवसर पर प्रो. रेखा चौधरी, किशन प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में पुनः लक्ष्य गीत के साथ प्रथम दिवस की गतिविधियों का समापन हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment