Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एन.आर.ई.सी. कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का भव्य शुभारंभ

खुर्जा के एन.आर.ई.सी. कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का भव्य शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : : 18 / फरवरी / 2026 : ​खुर्जा के एन.आर.ई.सी. कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम झमका स्थित कंपोजिट विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन का मुख्य केंद्र ‘जन स्वास्थ्य एवं महिला शिक्षा’ रहा।


​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व प्रबंध समिति सदस्य प्रो. के. डी. शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “एनएसएस शिविर मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की एक कार्यशाला है।” उन्होंने छात्रों से समाज सेवा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। ​जागरूकता अभियान ​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार सिंह ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार दीक्षित के कुशल निर्देशन में स्वयंसेवकों ने जोश और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

 

प्रथम दिन स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को ​स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। महिला शिक्षा के महत्व और समाज में उनकी भागीदारी पर चर्चा की। ​विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ​इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी प्रतिनिधि मुकेश सहित स्वयंसेवक तुषार, विनय, रिया, प्रियम और यशु आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आगामी दिनों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This