Home » बुलंदशहर » तेज रफ्तार कार ने ली 55 वर्षीय वृद्ध की जान , मृतक के परिजनों ने लगाया जान-बूझकर हत्या का आरोप

तेज रफ्तार कार ने ली 55 वर्षीय वृद्ध की जान , मृतक के परिजनों ने लगाया जान-बूझकर हत्या का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : : 18 / फरवरी / 2026 :  थाना खुर्जा नगर पहासू रोड स्थित शिल्पा गार्डन के पास निवासी ठेली पर सब्जी बेचने वाले मलखान को उस समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।  जब वह सब्जी बेचकर अपने घर जा रहा था।  टक्कर इतनी तेज लगी की 55 वर्षीय मलखान की मृत्यु हो गई और ठेली भी पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शी लोगों ने मलखान को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन आए तथा और भी स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर भेज दिया, दूसरे दिन मृतक के परिजन कोतवाली नगर पहुंचे और इरादतन हत्या करने का आरोप लगाकर अभियोग पंजीकृत कराने की मांग की । काफी समय बाद मलखान की पत्नी मीना देवी के शिकायती पत्र के अनुसार खुर्जा नगर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का अभियोग आयुष चौधरी पुत्र लोकेंद्र चौधरी के नाम पंजीकृत किया गया तब जाकर एकत्रित लोग थाने से गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment