Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी , सेना के जवान की हत्या के आरोपियों के साथ मुठभेड़

हाथरस पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी , सेना के जवान की हत्या के आरोपियों के साथ मुठभेड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस मंडल प्रभारी दुष्यंत पचौरी

हाथरस : 18 / फरवरी / 2026 :  हाथरस पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है। सादाबाद में सलेमपुर रजवाहे के पास पुलिस की चर्चित हत्याकांड के आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमें दो आरोपी भोलू और अंकित पैर में गोली लगने से घायल हो गए है। भोलू और अंकित सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या में शामिल थे।

 

बता दे कि 5 फरवरी को सेना के जवान अखिलेश कुमार हाथरस न्यायालय से पेशी के बाद आगरा लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे हाथरस-सादाबाद मार्ग पर प्रेम विवाह के विवाद में उनकी गाड़ी को घेरकर गोली मार दी गई थी। उसी रात मृतक जवान की बहन डौली कुमारी ने 10 नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.। इस मामले में पुलिस ने 7 फरवरी को विशाल, राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद हत्याकांड के सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुख्य आरोपी विक्रम और कमलकांत उर्फ केके पंडित को 9 फरवरी को कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

 

सोमवार तड़के सादाबाद पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार को बिसावर के विधिपुर रजबहे पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसी रात, रमेश चंद्र और उसके भाई जगबीर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद की थी। आज सादाबाद के गांव सलेमपुर के रजबहे पर हुई पुलिस मुठभेड़ में भोलू और अंकित नामक दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। इस मामले में अब केवल एक नामजद आरोपी और तीन अज्ञात आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This