Home » उत्तर प्रदेश » इश्क में अंधी युवती ने बिगाड़ा अपना परिवार, हाथरस में लुटेरी दुल्हन बनकर नया आशियाना बसाने चाचा के संग हुई फरार

इश्क में अंधी युवती ने बिगाड़ा अपना परिवार, हाथरस में लुटेरी दुल्हन बनकर नया आशियाना बसाने चाचा के संग हुई फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
हाथरस जिला प्रभारी दुष्यंत पचौरी 
हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां इश्क में अंधी बताई जा रही एक युवती ने अपने ही ससुराल को निशाना बना डाला। आरोप है कि दुल्हन ने शादी के 3 दिनों बाद ऐसा खेल खेला है कि पूरा परिवार सदमे में है।

 

हाथरस : 28 / फरवरी / 2026 :   दरअसल, हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा निवासी मोनिका की शादी 21 फरवरी को सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला नई बस्ती निवासी सुनील कुमार से हुई थी। 22 फरवरी को वह धूमधाम से ससुराल पहुंची, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके इरादे क्या हैं। बताया जा रहा है कि सुहागरात की पहली ही रात मोनिका ने अपने पति सुनील पर चाकू से हमला कर दिया और उसे दूर रहने की धमकी दी। दूल्हा भयभीत होकर अलग बिस्तर पर सो गया और अगले दिन अपने ससुराल पक्ष को पूरी बात बताई। समझाने-बुझाने का दौर चला, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

 

आरोप है कि 25 फरवरी की शाम दुल्हन ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और बड़े प्यार से सभी को खिलाया। खाना खाने के कुछ देर बाद परिवार के लोग बेहोश हो गए। इसी दौरान दुल्हन घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 4 से 5 लाख रुपये की चांदी और 18 हजार रुपये नकद समेटकर फरार हो गई। सुबह जब सुनील की आंख खुली तो दुल्हन गायब थी और घर का मुख्य गेट खुला मिला। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मोनिका अपने रिश्ते के चाचा सुग्रीव के साथ नया आशियाना बसाने के लिए भागी है। फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और इलाके में इस ‘लुटेरी दुल्हन’ की चर्चा जोरों पर है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment