Home » बुलंदशहर » खुर्जा में गोवर्धन मंदिर समिति द्वारा रंगभरनी एकादशी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

खुर्जा में गोवर्धन मंदिर समिति द्वारा रंगभरनी एकादशी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 28 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा के गोवर्धन मंदिर रानी वाला सर्राफा बाजार में रंगभरनी एकादशी एवं आंवला एकादशी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री गोवर्धन मंदिर समिति (रजि०) के तत्वावधान में हुआ, जिसमें स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल खुर्जा द्वारा प्रभु नाम संकीर्तन एवं होली मिलन समारोह की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर होली महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जमकर रंग-गुलाल के साथ होली खेली और संकीर्तन में झूमकर नृत्य करते हुए भक्ति रस का आनंद लिया। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं।

मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने बताया कि भक्तगण होली के रंग में सराबोर होकर प्रभु नाम की मस्ती में ऐसे लीन हुए कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संकीर्तन और नृत्य के संगम से मंदिर परिसर आनंद और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम की सफलता में समिति के अध्यक्ष राकेश वर्मा, सचिव शेखर वर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय, जनरल मैनेजर कृष्ण गोपाल सराफ, मैनेजर विशेष गर्ग तंबाकू वाले, कस्टोडियन हरीश वर्मा नीमका वाले, उपाध्यक्ष विकास वर्मा, उपसचिव आशीष गुप्ता, मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता कांटे वाले एवं निमिष गर्ग, संरक्षक चंद्र प्रकाश वर्मा, संरक्षक डॉ० विमल गुप्ता, मंदिर इंचार्ज दुर्गेश सराफ, विकास सोनी, शिव कुमार अग्रवाल, भुवनेश उपाध्याय, अशोक कुमार गुप्ता, शकुल तायल, ममता अग्रवाल (एडवोकेट), मनीष गुप्ता, प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, अजय कौशल, मनीष तायल, विक्रम सिंह, बंटी सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment