खुर्जा : 28 / फरवरी / 2026 : खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र की एक जिम पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगा है। मोहल्ला फूटा दरवाजा स्थित ‘जेएस फिटनेस जिम’ पर हिंदू युवकों की सदस्यता रद्द करने और उन्हें प्रवेश न देने का आरोप है। आरोप है कि जिम संचालक एक विशेष समुदाय के लोगों को प्राथमिकता दे रहा है। पीड़ित युवक अभिषेक वर्मा ने बताया कि उसे और उसके साथ जिम करने वाले आठ अन्य लोगों को उनकी सदस्यता वापस लेने को कहा गया है।
अभिषेक के अनुसार, पूर्व में शिकायत किए जाने की रंजिश में उन्हें जिम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आक्रोशित भीड़ ने जिम के बाहर जमकर नारेबाजी की और उसे तत्काल बंद करने की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची , पुलिस ने जिम को खाली कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। भीड़ के हंगामे के कारण इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












