खुर्जा। विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीनाक्षी सिंह के सानिध्य में रविवार को भव्य ‘होली मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंच पर प्रस्तुत की गई सुंदर और भव्य झाँकियां रहीं। राधा-कृष्ण के स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और होली के गीतों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया, जिसका आनंद लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
समारोह के दौरान एस पी देहात (SP RA), सी ओ खुर्जा और खुर्जा कोतवाल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने विधायक मीनाक्षी सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम नजर आए,
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। विधायक मीनाक्षी सिंह ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों लोगों के लिए नाश्ते और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में विधायक के साथ फोटो खिंचवाने और होली की बधाई देने का खासा उत्साह देखा गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












