सिद्धार्थनगर : 1 / मार्च / 2026 : सिद्धार्थनगर में मा० प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क एल०पी०जी० सिलेण्डर (रिफिल) प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में होली पर्व के अवसर पर मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार, लखनऊ में प्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर, मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजप दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम की उपस्थिति में बीएसए ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं की समस्याओं को देखते हुये उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। महिलाएं लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनाती थी तो उसके धूंए से आंख की बीमारी, फेफड़े की बीमारी आदि से ग्रसित हो जाती थी जिसकी समस्या से निजात दिलाने के लिए मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को दीपावली एवं होली त्यौहार अच्छे से मना सके इसके लिए उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क 02 रसोई गैस सिलिण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अन्तर्गत प्रदेश के 1.86 करोड़ लाभार्थियों को सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश वासियों को होली त्योहार की बधाई दिया गया।

मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का संकल्प था कि हम गरीबों के लिए कार्य करेंगे। गरीब परिवारों में खुशी लाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया जा रहा है। पहले सभी के पास गैस चूल्हा नही था। गरीबों ने कल्पना नही किया होगा कि हमारे घर में गैस चूल्हा होगा। मा0 प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के लिए उज्जवला योजना के माध्यम से उन्हें गैस सिलेन्डर उपलब्ध कराया गया। महिलाओं का सम्मान किया गया। मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सभी उज्ज्वला लाभार्थियों को होली और दीपावली पर निःशुल्क गैस रिफल्ंिग के लिए धनराशि दी जा रही है। देश आत्मनिर्भर बन रहा है। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओ का सम्मान करते हुए एवं उनकी समस्याओ देखते हुए निःशुल्क उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिया गया। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा अपने संकल्प पत्र में दीवावली एवं होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस देने का निर्णय लिया गया था जिसके सापेक्ष दिया जा रहा है। महिलायंे लकड़ी से चूल्हे पर खाना पकाती थी जिससे महिलाओ को आंख व सांस लेने की समस्या हो जाती थी जिसको देखते हुए मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर समस्या को खत्म करने का कार्य किया गया है। मा0 सांसद ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व को बनाने में मॉ का बहुत योगदान होता है। पात्र लाभार्थियों को आवास दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रहा है। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने सभी जनपदवासियो को होली की बधाई दी।

मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 02 सिलेन्डर होली/दीपावली पर निःशुल्क दिया जा रहा है। रिफलिंग की धनराशि लाभार्थियों के खाते में प्रेषित हो रही है। गरीब कल्याण के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने कहा कि महिलाओ का सम्मान करते हुए सभी योजनाओ का लाभ महिलाओ के नाम से दिया जा रहा है। पूरी पारदर्शिता के साथ योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। मा0 विधायक शोहरतगढ़ ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दिया। जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए निरन्तर कार्य कर रही है जिससे महिलाए सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आवास, शौचालय, गैस सिलिण्डर आदि देकर उनके सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। सभी लाभार्थियों को बधाई दिया तथा होली की शुभकामनाएं दिया। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर, मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजप श्री दीपक मौर्य, तथा अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियो को होली की बधाई दी। इस अवसर पर मा0 मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री अनिराजभर, मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजप श्री दीपक मौर्य, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी 10 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व विधायक इटवा डा0 सतीश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह पूर्ति निरीक्षक, लाभार्थी आदि उपस्थित थे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












