खुर्जा : 1 / मार्च / 2026 : खुर्जा क्षेत्र में शाहपुर स्थित चौधरी हरचंद सिंह कॉलेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया । जिसमें महाविद्यालय के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ तथा संस्थापक रामपाल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत और सत्कार किया। कार्यक्रम का संयोजन कर रहे कॉलेज के निदेशक डॉक्टर एनके शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपहार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा अन्य विद्यार्थियों ने जिन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी उनको भी प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र शर्मा एमएलसी ने की तथा विशिष्ट अतिथि सांसद अनूप प्रधान रहे सभी ने अपने-अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की और अपने सुझाव दिए। इस कार्यक्रम को पूर्ण करने में महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ लग रहा तथा सभी को महाविद्यालय के अध्यक्ष व संस्थापक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












