Home » गाजियाबाद » युवा पुत्र के निधन पर जितेंद्र गौड़ से मिले भगवती प्रसाद चौधरी

युवा पुत्र के निधन पर जितेंद्र गौड़ से मिले भगवती प्रसाद चौधरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 13 / सितम्बर / 2026 :   कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी रविवार को अपने गृह नगर मिर्जापुर से गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ के विजयनगर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके 28 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र के 13 जुलाई 2026 को हुए निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

भगवती प्रसाद चौधरी ने इस कठिन समय में गौड़ परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने जितेंद्र गौड़ की माता रामवती, भाई रोहतास सहित अन्य परिजनों से भी भेंट की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, इत्याक अंसारी, श्रीचंद दिवाकर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संभल विजय शर्मा, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सरदार बलजीत सिंह, अरविंद त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment