ऋषिकेश : 13 / सितम्बर / 2026 : आर्य नेता स्व. बहोरी लाल गौतम की पुण्य स्मृति में दा ग्रीन लेमन रिसोर्ट,ग्राम-जोगीयाना, मोहन चट्टी (उत्तराखंड) में योग,यज्ञ एवं वेद कथा हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई।
धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री के ब्रह्मत्व में महायज्ञ हुआ।मुख्य यज्ञमान ऋतू -संजय गौतम,शोभा-राजू गौतम, प्रीति -विकास गौतम,ज्योति -नवनीत गौतम एवं वंदना राणा -अमित राणा रहे।यज्ञोप्रांत आचार्य जी ने यज्ञमानों को आशीर्वाद दिया और सुखद जीवन की प्रभु से प्रार्थना की।

सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका आचार्या सुलभा शास्त्री द्वारा गाए समाज सुधार,ईश्वर भक्ति के सुन्दर भजनों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
स्वामी शिवानन्द ने ऋषि दयानंद के द्वारा किए गए समाज सुधार के कार्यों का गुणगान करते करते हुए आह्वान किया ऋषि दयानंद के द्वारा बताए रास्ते पर चलकर के ही देश उन्नति की ओर बढ़ सकता है।
मुख्य वक्ता आचार्य डॉ यशवीर आर्य ने अपने उद्बोधन में ने कहा कि यदि सुख शांति चाहते हो तो वेदों की ओर लोटो।वास्तव में हम तीन नाम सुनते आए हैं।पारसमणि,कामधेनु,कल्पतरु, पारसमणि ओर कुछ नहीं देव दयानन्द का व्यक्तित्व ही पारसमणि है,कामधेनु वेद ज्ञान है,कल्पतरु आर्य समाज है जो भी व्यक्ति इनके संपर्क में आ गया उसका जीवन कुंदन बन गया व मनोवांछित फल पा गया।
योगाचार्य मनमोहन वोहरा,योग शिक्षिका वीना वोहरा एवं योगी प्रवीण आर्य ने साधकों क़ो हाथों पेरों के सूक्ष्म व्यायाम,प्राणायाम, हास्यासन,कपाल शोधन आदि योगाभ्यास कराये।श्री वोहरा ने साधकों को ध्यान मुद्रा मे बैठाकर मन को नियंत्रित करने वाला मंत्र ओ३म् का श्वांस प्रश्वांस गुंजार कराया और आठों चक्रों पर शनेः शनेः ध्यान कराया जिससे सभी को परम शांति का अनुभव हुआ।उन्होंने कहा कि ध्यान करने वाले साधक को ध्यान से आश्चर्यजनक लाभ होते हैं।
मंच का कुशल संचालन धर्माचार्य प्रमोद शास्त्री ने किया।
रिसोर्ट के डायरेक्टर एवं ऋषिकेश के भाजपा जिला अध्यक्ष विकास गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री प्रवेश गौतम,लक्ष्मण सिंह चौहान,सुमन चौहान,आशा आर्या,वेद प्रकाश तोमर,मंगल सिंह,सुभाष शर्मा,हरवीर सिंह, राजेन्द्र आर्य, प्रेम पाल शर्मा, सुमन चौधरी,ज्योति,प्रीति आदि उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










