Home » देहरादून » “देहरादून में हुड़दंगियों पर एसएसपी की सख्ती, थार चालक समेत तीन हिरासत में

“देहरादून में हुड़दंगियों पर एसएसपी की सख्ती, थार चालक समेत तीन हिरासत में

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
बल्लूपुर-चकराता रोड पर तेज रफ्तार से थार चलाने और सनरूफ से निकलकर स्टंट करने का वीडियो हुआ वायरल

देहरादून  : 13 / सितम्बर / 2026 :   सोशल मीडिया पर वायरल हुए हुड़दंग और खतरनाक स्टंट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए देहरादून पुलिस ने कार्रवाई की है। बल्लूपुर-चकराता रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से महिंद्रा थार चलाने तथा वाहन की सनरूफ से बाहर निकलकर सिगरेट पीते हुए स्टंट करने के मामले में पुलिस ने वाहन चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। संबंधित थार को भी एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 11-12 सितंबर 2026 की देर रात करीब 1:25 बजे बल्लूपुर-चकराता रोड पर एक ब्लैक कलर की महिंद्रा थार को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी और लापरवाही से चलाते हुए दिखाया गया था। वाहन में सवार दो युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर सिगरेट पीते हुए हुड़दंग और स्टंट करती नजर आ रही थीं।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल वाहन सवारों की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सार्वजनिक मार्ग पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वीडियो की जांच के दौरान वाहन का नंबर UK-07-HN-7668 सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने वाहन के संबंध में जानकारी जुटाकर 12 सितंबर को वाहन चालक और वाहन में सवार दो युवतियों को हिरासत में लिया। उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने संबंधित महिंद्रा थार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment