Home » आज की ताजा खबर » दिलीप मौर्य के नेतृत्व में भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का भव्य स्वागत

दिलीप मौर्य के नेतृत्व में भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का भव्य स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

​सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का सिद्धार्थनगर जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दिलीप मौर्य के नेतृत्व में शहर के ‘मौर्य लाज’ में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवागत जिलाध्यक्ष को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

​कार्यकर्ताओं के मान -सम्मान की होगी रक्षा: दीपक मौर्य

​समारोह को संबोधित करते हुए नवागत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि, “कार्यकर्ताओं के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं। किसी भी संकट या जरूरत में मैं उनके साथ खड़ा रहूँगा और उनके मान-सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी।”

​कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से दिलीप मौर्य, शिवपूजन मौर्य, अविनाश मौर्य, सिद्धांत मौर्य, सुनील मौर्य, रामजी मौर्य, शुभम मौर्य, नीरज मौर्य और कार्तिक मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

​रिपोर्ट: सुनील पाठक (ब्यूरो, बस्ती मंडल)

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment